*TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना तरवां: किशोरी को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 11.02.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01.थाना तरवां: किशोरी को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व का घटना-
अवगत करना है कि दिनांक 07.01.2025 को वादिनी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ने थाना तरवां पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 06/01/2025 को विपक्षी जयसिंह चौहान पुत्र उमेश चौहान ग्राम भदिया गोपालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिक पुत्री उम्र 13 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2025 धारा 137(2), 87 बी0एन0एस0 बनाम जयसिंह चौहान पुत्र उमेश चौहान ग्राम भदिया गोपालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के विरुद्द पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना व0उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक- 09.02.2025 को वरि.उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे नामित एक नफर अभियुक्त जयसिंह चौहान पुत्र उमेश चौहान निवासी भदिया (भोपालपुर) थाना तरवा आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को थाना गोकुलसिर गाँव एम.आई.बी.सी. जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र से अभियुक्त जयसिंह चौहान उफरोक्त को समय करीब 18.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।