*TV 20 NEWS ll AZAMGARH : थाना – अहरौलाः चोरी गये मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना – अहरौलाः चोरी गये मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
घटना का पूर्व का विवरण-
दिनांक 01/09/2024 को वादी मुकदमा सुरेश कुमार पुत्र स्व0 राम निहोर निवासी फुलवरिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर के द्वारा वादी के घर से रियलमी कम्पन्नी की मो0 को चुरा ले जाने के संबंध में सम्बन्ध मे थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 379/24 धारा 305 बीएनएस दि0घ0 31.08.2024 व 01.9.2024 की रात घटना स्थल बहद ग्राम फुलवरिया बाजार बनाम 1. अज्ञात चोर बतफ्तीशी उ0नि0 नितेश कुमार चौबे के पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनाकं 12.02.2025 को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान सुखीपुर अण्डर पास के नीचे से चोरी मोबाइल को सुनिल कुमार पुत्र हरिनाथ निवासी नंदाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष के पास से समय करीब 08.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।