TV 20 NEWSll AZAMGARH, थाना गम्भीरपुरः चोरी का वांछित अभियुक्त के घर 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा

*06.थाना गम्भीरपुरः चोरी का वांछित अभियुक्त के घर 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा ।*

*घटना का विवरण-*

दिनांक- 04.09.2024 को वादी मुन्नालाल मौर्य पुत्र विहारीलाल मौर्य ग्राम पहाड़ी पोस्ट बरकछा थाना देहात कोतवाली जनपद मिर्जापुर उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 03/09/2024 समय 16.30 बजे नन्द ढाबा के पास पेट्रोल टंकी पर अपनी गाड़ी पिकप UP 63 BT 3976 खड़ी करके जाना तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकप को चुरा ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किये दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 336/2024 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। तथा बरामदगी के आधार पर दिनांक 16.09.2024 को मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1.फैसल पुत्र जुम्मन, ग्राम गौरी थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ 2. हारुन उर्फ नाटे उर्फ करिया पुत्र मुख्तार सा.मुहम्मदपुर भीटिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) ,318(4),319(2),336(3),338 BNS की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसमें वांछित अभियुक्त फैसल पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम गौरी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 15.10.2024 को मा0न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था किन्तु अभियुक्त हारुन उर्फ नाटे उर्फ करिया पुत्र मुख्तार सा.मुहम्मदपुर भीटिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ मुकदमें में वांछित चल रहा था।

जिसके गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी किन्तु अभियुक्त न तो गिरफ्तार हो रहा था न ही मा0न्यायाल के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहा था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त हारुन उर्फ नाटे उर्फ करिया पुत्र मुख्तार सा.मुहम्मदपुर भीटिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध दिनांक 28.11.24 को गैर जमानती वारंट (NBW) निर्गत किया गया था जिसके क्रम में अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के घर व मिलने वाले ठिकानों पर लगातार दबीश दी जा रही थी किंतु अभियुक्त ना तो गिरफ्तार हो सका न ही माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया । विवेचना क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 11.02.2025 को धारा 82 सीआरपीसी का प्रोसेस जारी हुआ जिसके क्रम में मुकदमा उपरोक्त के विवेचक उ0नि0 श्री योगेश सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 12.02.2025 को समक्ष गवाहान अभियुक्त के घर पर सहज दिखने वाले स्थान पर माननीय न्यायालय द्वारा पारित धारा 84 बी0एन0एस0एस की प्रोसेस की प्रति चस्पा की गई व स्थानीय लोगो के समक्ष डुगडुगी पिटवाकर माननीय न्यायालय के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।

*वांछित अभियुक्त का नाम-*

1- हारुन उर्फ नाटे उर्फ करिया पुत्र मुख्तार सा.मुहम्मदपुर भीटिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

*आपराधिक इतिहास-*

क्र0स0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1 336/2024 303(2),317(2) ,318(4),319(2),336(3),338 BNS गम्भीरपुर आजमगढ़

2 187/2022 307/336/411/413/414 भा0द0वि0 गम्भीरपुर आजमगढ़

3 515/2024 303(2)/317(2) BNS निजमाबाद आजमगढ़

4 395/2024 305/317(2) BNS गम्भीरपु आजमगढ़

5 428/2024 303(2)/317(2) BNS महराजगंज आजमगढ़

6 487/2024 303(2)/317(2) BNS जीयनपुर आजमगढ़

7 538/2024 303(2)/317(2) BNS फूलपुर आजमगढ़

8 299/2022 379 भा0द0वि0 अहरौला आजमगढ़

9 387/2024 305, 317(2), 317(4), 331(4) देवगाँव आजमगढ़

10 269/2022 380, 457 भा0द0वि0 निजामाबाद आजमगढ़।

11 551/2024 111, 305, 317(2), 317(4), 331(4) जहानागंज आजमगढ़.

12 59/2024 379/411 भा0द0वि0 कन्धरापुर आजमगढ़।

13 321/2024 303(2), 317(2) BNS कप्तानगंज आजमगढ़।

14 340/2024 303(2), 317(2) BNS अतरौलिया आजमगढ़

15 605/2024 112(2), 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) BNS कोतवाली आजमगढ़