*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-देवगाँवः-गोकशी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना-देवगाँवः-गोकशी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरणः-
दिनांक 16.02.2025 को समय प्रातः 11.00 बजे सूचना मिली की ग्राम सरांय नरसिंहपुर पोखरे के पास झाड़ियों में प्रतिबंधित पशु का कुछ अवशेष, खून एवं रस्सी की कुछ टुकडे पडे मिले हैं तथा वहाँ पर एक मोटर साइकिल UP 66 AE 6952 भी खडी है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 06.02.2025 को उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त बच्चा उर्फ गोविन्द पुत्र लालचन्द्र सा0 नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष को हाईडिल तिराहे के पास से समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मै व मेरे साथी राजकुमार पुत्र स्व0 लालमुनी, किशोरी पुत्र बैजू व सुनील पुत्र मेवालाल एक प्रतिबंधित पशु पकड़ कर ला रहे थे। जिसको रास्ते में अकोल्ही में लोगों ने रोका था परन्तु हम लोग लेकर गांव पर चले आये और लोगों में शोर न हो इसलिए जल्दी से हम लोग ले जाकर गांव के पास स्थित पोखरे के पास गोकशी किये तथा मांस व सभी अवशेषों को अलग अलग बोरे में भरकर एक मोटर साइकिलों से चले गये। एक मोटर साइकिल जो मेरे साथी राजकुमार द्वारा मांग कर लाया गया था वह मौके पर जल्दीबाजी में पोखरे के पास ही छूट गया था।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 059/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः-
बच्चा उर्फ गोविन्द पुत्र लालचन्द्र सा0 नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ तथा उम्र करीब 26 वर्ष

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot