TV20 NEWS || AZAMGHARH :आजमगढ़ में मंडलायुक्त का वृद्धाश्रम निरीक्षण, वृद्धजनों से मिलकर लिया हाल-चाल

आजमगढ़ 13 मार्च– मंडलायुक्त श्री विवेक ने आज वृद्धाश्रम बघौरा इनामपुर, तहसील निज़ामाबाद का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बृद्धाआश्रम पर वृद्धजनों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया।
इसके साथ ही मंडलायुक्त ने वृद्धजनों में फल और मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने वृद्धाआश्रम में बीमार वृद्धजनों का नियमित रूप से ईलाज कराने एवं विकलांग तथा आंख से परेशान वृद्धजनों का सोमवार को कैंप लगाकर ईलाज कराने हेतु सीएमओ एवं सीएमएस को दिए निर्देश दिया।