*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-तहबरपुरः किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना-तहबरपुरः किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 06.03.25 को आवेदक थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र दिनांक 04.03.2025 को सुबह लगभग 06 बजे वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को उसके घर से अंकित यादव पुत्र राजाराम यादव ग्राम कुआँ देवचन्द पट्टी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 47/25 धारा 137(2),87 बीएनएस बनाम अंकित यादव पुत्र राजाराम यादव ग्राम कुआँ देवचन्द पट्टी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 मानचन्द्र यादव के सुपुर्द हुई। अपहृता बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी सुरागरसी की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरणः-
दिनांक- 22.03.2025 को उ0नि0 मानचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता व अभियुक्त अंकित यादव पुत्र राजाराम उर्फ राजू यादव निवासी ग्राम कुंवादेवचन्द पट्टी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को तहबरपुर तिराहा से समय करीब 19.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 47/25 धारा 137(2),87 बीएनएस थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ व बढ़ोत्तरी धारा 64 भा0न्या0सं0 व 3/4पास्को एक्ट तहबरपुर जनपद आजमगढ़