हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 30.03.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- मेंहनगरः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
दिनांक 23.03.2025 को वादिनी की तहरीरी कि करीब दो वर्ष से गोविन्द सरोज पुत्र धर्मेन्द्र सरोज ग्राम डीहा थाना जहानागंज आजमगढ वादिनी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया दिनांक 22.3.25 को समय करीब 9 बजे रात को मो0 नं0 xxxxxxx000 से मेरी मो0 नं0 पर शादी करने से इनकार कर रहा है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/2025 धारा 69 BNS बनाम सागर सरोज पुत्र धर्मेन्द्र सरोज सा0 डीहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण ….
दिनांक 30.03.25 को व0उ0 नि0 रंजय सिह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सागर सरोज उर्फ गोविन्दा पुत्र धर्मेन्द्र सरोज सा0 डीहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को जियासड़ बाजार से समय 12.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।