.थाना सरायमीरः अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/ –
दिनांक 09.11.2024 को वादिनी मुकदमा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक तहरीर दी कि वादिनी की सौतेली लड़की को सुबह जगाने गयी तो घर पर नही मिली । काफी खोजबीन व पता करने पर ज्ञात हुआ कि विपक्षी प्रदीप चौहान पुत्र कृपा चौहान द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में पूछने पर कृपा चौहान की माँ कुसुम व कुसुम की ननद मनीषा द्वारा गाली गलौज करने के सम्बन्ध में दिया गया । तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 598/24 धारा 137(2)/87/352 बीएनएस बनाम 1. प्रदीप चौहान पुत्र कृपा चौहान, 2. कुसुम पत्नी स्व0 कृपा चौहान, 3. मनीषा पुत्री स्व0 लालता चौहान निवासीगण ग्राम सुरही बुजुर्ग थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है । दिनांक 30.03.2025 को पीड़िता की बरामदगी कर अभियुक्त प्रदीप चौहान पुत्र कृपा चौहान निवासी ग्राम सुरही बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया हैं ।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 30/03/2025 को उ0नि0 हरिकेश शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप चौहान उपरोक्त को हिरासत पुलिस में समय करीब 18.05 बजे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।





