*TV20 NEWS || AZAMGHARH , थाना रौनापार: अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक- 01.04.2025 को उ0नि0 विवेक सिंह मय हमराह द्वारा थाना रौनापार क्षेत्र अन्तर्गत चेकिंग के दौरान सहनूपुर पुलिया वहद ग्राम सहनूपुर से सुबह समय करीब 03.30 बजे अभियुक्त सोनू यादव पुत्र सुर्यभान यादव निवासी ग्राम देवारा खास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 119/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया।