*TV20 NEWS || AZAMGHARH , थाना सरायमीर: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 15.06.2024 को आवेदक सुनील कुमार पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी अम्बेडकर चौक गढवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा मारपीट के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 334/24 धारा 307/323/504/506/336/34 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट बनाम 1. जिशान पुत्र इबरार उर्फ बाले 2. अरशद पुत्र शोकत 3. मुस्तफा पुत्र नन्हे 4. दो-तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात । पंजीकृत किया गया था ।
अरशद पुत्र शौकत अली निवासी पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ने अपने सह अभियुक्त/ सदस्य 1. इरशाद अहमद उर्फ जीशान पुत्र अबरार अहमद उर्फ बाले निवासी पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, 2. मुस्तफा पुत्र नन्हे निवासी पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर जनपद आजमगढ के साथ मिलकर आर्थिक , भौतिक, दुनियाबी लाभ के लिए अपने आस पास के अनुसूचित जाति के लोगो में अपने दबदबा बनाने के उद्देश से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने ,मारपीट कर गंम्भीर चोट कारित करने , जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौज , जान माल की धमकी देते हुए अपना आतंक कायम करने का एक संगठित अपराधिक गिरोह कायम कर आर्थिक भौतिक, दुनियाबी लाभ अर्जित कर रहे हैं, जो जनपदीय स्तर पर सक्रिय हैं । जिसके बावत थाना स्थानीय पर दिनांक 31.03.2025 को मु0अ0सं0 119/2025 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 बनाम गैंग 1. लीडर अरशद पुत्र शौकत अली निवासी पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ व सह अभियुक्त/ सदस्य 2. इरशाद अहमद उर्फ जीशान पुत्र अबरार अहमद उर्फ बाले निवासी पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, 3. मुस्तफा पुत्र नन्हे निवासी पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 01.04.2025 को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अरशद पुत्र शौकत अली सा0 पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर ,जनपद आजमगढ 2. इरशाद अहमद उर्फ जीशान पुत्र अबरार उर्फ बाले साकि0 पुराना थाना, कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़ को बैतुलउलूम मदरसा के पास से समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 119/2025 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 ।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 334/24 धारा 307/323/504/506/336/34 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 119/2025 धारा 2(ख)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अरशद पुत्र शौकत अली सा0 पुराना थाना कस्बा व थाना सरायमीर ,जनपद आजमगढ ।
2. इरशाद अहमद उर्फ जीशान पुत्र अबरार उर्फ बाले साकि0 पुराना थाना, कस्बा व थाना सरायमीर
आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1. प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।