*TV20 NEWS || AZAMGHARH : समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल का प्रदर्शन, राजभर समुदाय की गेहूं की फसल को ठाकुर समाज के लोगों ने काटा, समाजवादी पार्टी ने की कार्रवाई की मांग

समाजवादी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के नेतृत्व में ग्राम-गोसड़ी, तहसील मार्टिनगंज में राजभर समुदाय के मुरली राजभर, अच्छे लाल राजभर, छोटेलाल राजभर,पन्नालाल राजभर, जियालाल राजभर की बोई हुई गेहूं की फसल ठाकुर समाज के इंद्रभान सिंह मृत्युंजय सिंह मनोज सिंह ने जबरदस्ती बोई हुई गेहूं की फसल काट कर घर उठा ले गए।
इस बात की जानकारी होने पर मौके पर गांव पहुंचा वहां पर लोगों ने बताया वर्षों से हमारा कब्जा है खतौनी व खसरा में हमारा नाम दर्ज है और उसपर हमारा बराबर कब्जा है हाई कोर्ट से हम लोगों के पक्ष में अस्तगन आदेश है लेकिन दबंगई व गुंडागर्दी के बल पर वह लोग हमारी फसल काट ले गए वे लोग कहते हैं हमारी सरकार है आप लोग कुछ नहीं कर सकते वे लोग मारे भी थे हम लोग दरखास्त दिए लेकिन थाने में रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी डीएम,एसपी, व कमिश्नर से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मौके पर राजेश यादव, अजीत कुमार राव, गौरव यादव, वसीम अहमद, प्रमोद राजभर आदि लोग रहे।