.थाना- फूलपुर: किशोरी को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 08.04.2025 को वादिनी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रा0पत्र में दिनांक 07.04.2025 को समय करीब 06.00 बजे सुबह आवेदिका की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को विवेक पुत्र बिरजू ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाना जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस दि0घ0 07.04.2025 बनाम विवेक पुत्र बिरजू ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 अभिषेक मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 12.04.2025 को उ0नि0 अभिषेक मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभि0 विवेक पुत्र बिरजू ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ तथा पीडिता को खुरासन मोड़ तिराहा से धारा 137(2)/87 बीएनएस कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 12.04.2025 को समय करीब 18.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।