*TV 20 NEWSll AZAMGARH, थाना- मेंहनगरः किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*02.थाना- मेंहनगरः किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना-*

अवगत कराना है कि दिनांक 14.04.2025 को वादिनी मुकदमा थाना मेहनगर आजमगढ ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 13-4-25 को समय करीब 1.30 बजे मेरी पुत्री नाबालिक उम्र लगभग 15 वर्ष की है शौच करने के लिए गयी थी वहा पर विपक्षी राहुल प्रजापति पुत्र हरिलाल प्रजापति ग्राम चौकी मनियरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थप्पड मारते हुए मड़ई में ले जाकर दुष्कर्म किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 151/2025 धारा 65(1)115(2) BNS & ¾(2) पाक्सों एक्ट बनाम राहुल प्रजापति पुत्र हरिलाल प्रजापति ग्राम चौकी मनियरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण ….*

दिनांक 18.04.25 को प्र0नि0 अनुराग कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राहुल प्रजापति पुत्र हरिलाल प्रजापति ग्राम चौकी मनियरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 11.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।