*TV20 NEWS || AZAMGHARH : पद्म पुरस्कार 2026: महानुभावों के नामों की संस्तुतियां 15 जून तक आमंत्रित*

प्रेस नोट

आजमगढ़ 22 अप्रैल– अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म-श्री की उपाधियाँ दिये जाने के लिए महानुभाव/महानुभावों के नाम की संस्तुतियां उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन (दो प्रतियों में) निर्धारित प्रारूप में वांछित सूचना के साथ दिनांक 20 जून, 2025 तक उपलबध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।

उन्होने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त का प्रचार-प्रसार कराते हुए, अधिक से अधिक संख्या में महानुभाव/महानुभावों के नाम की संस्तुतियां उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन (तीन प्रतियों में) निर्धारित प्रारूप में वांछित सूचना के साथ दिनांक 15 जून 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-22.04.2025——–