दिनांक 18.04.2025 को आवेदिका थाना कंधरापुर आजमगढ़ के द्वारा लिखित तहरीर दी कि विपक्षी प्रतिवादीगण 1.गोविन्द सोनकर पुत्र राम सिंह सोनकर सा0 जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2. शनी सोनकर पुत्र महेश सोनकर सा0 भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को नौकरी लगाने का झाँसा देकर तथा बहला फुसलाकर वादिनी के गहने बेच कर पैसा रख लेने तथा बाम्बे ले जाकर गलत काम करना और गहना/पैसा मागने पर नही देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 97/2025 धारा 69/316(2)/318(4)BNS बनाम 1.गोविन्द सोनकर पुत्र राम सिंह सोनकर सा0 जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2. शनी सोनकर पुत्र महेश सोनकर सा0 भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध दिनांक 18.04.2025 को पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 27.04.2025 को उ0नि0 मंयक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र महेश सोनकर निवासी भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को मन्दुरी तिराहे से समय 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0स0 97/2025 धारा 69/316(2)/318(4)BNS थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1-शनि सोनकर पुत्र महेश सोनकर निवासी भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मंयक कृष्ण उपाध्याय, 2. का0 अनूप खरवार 3. का0 आकाश गौड 4. का0 अखिलेश कुमार 5. का0 अमित जायसवाल 6 म0का0 पूनम सिंह थाना कन्धरापुर आजमगढ।