दिनांक- 03.05.2025 को वादिनी मुकदमा श्रीमती फुलेसरी देवी पत्नी स्व0 छेदी सोनकर निवासी ग्राम धर्मसीपुर थाना रानीपुर जिला मऊ द्वारा स्वयं की पुत्री (पीड़िता) के ससुराली जन पीड़िता का पति लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर, जेठ गुड्डू सोनकर व गोरख सोनकर पुत्र अछेलाल सोनकर व देवर प्रदीप पुत्र अच्छेलाल सोनकर, जेठानी आरती पत्नी गुड्डू सोनकर व सास झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा मिलकर दहेज के लिये प्रताड़ित करना एवं पीड़िता की हत्या कर देने के सम्बन्ध मे तहरीर प्राप्त हुआ जिसके आधार पर मु0अ0सं0 181/2025 धारा 85/103 बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार स्वयं कर रहे है। विवेचना से अभियोग धारा 85/108 बीएनएस व 3/ 4 डीपी एक्ट मे प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 04.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त 1. लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर व उसकी माता 2. झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उनके घर ग्राम रसूलपुर से समय करीब 12.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर व उसकी माता
2. झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 181/2025 धारा 85/108 बीएनएस व 3/ 4 डीपी एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़