*TV20 NEWS || LUCKNOW : पुलिस एनकाउंटर में स्वर्णकार व्यवसाई को मारने वाला ढेर…4 दिन पहले लूट के बाद मारी थी गोली!*

लखनऊ। प्रदेश के आगरा के बालाजी ज्वेलर्स में लूट और दुकान के मालिक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उसने 4 दिन पहले सिकंदरा थाना में 22 लाख की लूट के बाद भागते समय दुकान मालिक को गोली मार दी थी। पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है।

दरअसल, आगरा के थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी में रहने वाले योगेश चौधरी (58) की कारगिल पेट्रोल पंप के पास फॉरच्यून टॉवर में बालाजी ज्वलर्स के नाम से दुकान है। पुलिस के अनुसार बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे और सीसीटीवी की मदद से पहचान की गई। बताया गया कि 3 किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के आभूषण लूटे गए। शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे कर्मचारी रेनू ने दुकान खोली। 11.45 बजे दो बदमाश उसकी दुकान में घुस आए। दोनों ने नकाब पहने थे। बदमाशों ने रेनू के ऊपर पिस्तौल तान दी और सोने चांदी के जेवरात बैग में भर लिए। उन्होंने बदमाशों को बैग ले जाते हुए देखा दोनों के हाथों में पिस्तौल थी। रोकने की कोशिश के दौरान बदमाश ने सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही योगेश गिर गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। बदमाश पलक झपकते ही फरार हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका।