*TV20 NEWS || AZAMGHARH : संस्कार से सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण संभव: अद्वैतानंद महाराज*

प्रकाशनार्थ

संस्कार से सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है: अद्वैतानंद जी महाराज

आजमगढ़। करनपुर इटौरा स्थित नागाबाबा मौजीराम उदासीन आश्रम में उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा भ्रमणशील जमात के आगमन पर सत्संग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया महंत रामनवमी दास जी महाराज ने की।

     इस अवसर पर अपने संबोधन में मुखिया महंत अद्वैतानंद जी महाराज ने कहा कि संस्कार से संस्कृति आती है , लोग सबल होते हैं और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है।  उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में दिए गये सोलहो संस्कार महत्वपूर्ण हैं। आगे उन्होंने परम्परा पर जोर दिया और कहा कि अपने परंपराओं का अनुशरण करते हुए अपना समय भगवत भक्ति में लगाना चाहिए। 

      आश्रम के महंत नारायण दास नागा महाराज ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर श्री श्री 108 श्री शुभम दास महाराज, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्नाबाबा, पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन , राममिलन सिंह, अशोक कुमार तिवारी, सुबास श्रीवास्तव, महेंद्र यादव प्रधान, लक्ष्मण दुबे, ज्ञान चंद्र यादव, अभिषेक पांडेय,  शैलेश दुबे, सत्यप्रकाश तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

 

भवदीय

 

(सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन)         

मो-7275044217