*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना जहानागंजः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना जहानागंजः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना-
दिनांक 01.05.2025 को वादिनी थाना जहानागंज जनपद आमजगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी की लड़की उम्र 16 जो शौच करने गयी थी विपक्षी दीपक द्वारा शादी का झाँसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 151/2025 धारा 137(2) / 87 बीएनएस, दिनाक घटना 28.04.25 बनाम 1. दीपक कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी कोल्हुखोर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ वतप्तीशी उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह के पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 07.05.25 को उ0नि0 आदित्य सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 दीपक कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी कोल्हूखोर उम्र 22 वर्ष थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ब्लाक तिराहे से समय 05.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा बाद पुलिस कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्याया0 भेजा गया।