*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना निजामाबादः 08 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना निजामाबादः 08 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण–
दिनांक 01.04.25 की दोपहर वादिनी के 08 वर्षीय लड़के को विपक्षी मो0 सैफ पुत्र मो0 अलीशेर निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ने पैसे का लालच देकर गांव में बने खाली मकान के छत के ऊपर ले जाकर दुष्कर्म किया तथा वीडियो भी बनाया और डराया धमकाया कि किसी से कुछ भी कहोगे तो जान से मार दूंगा। लड़का डरा सहमा था जब इस बात कि जानकारी वादिनी को हुयी तो अपने लड़के से पूछा तो सभी बाते बताया। वादिनी द्वारा इस बारे में अभियुक्त से पुछा गया तो जान से मार देने की धमकी दिया। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादिनी के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर दिनांक 07.05.25 को मु0अ0स0 163/25 धारा 96,351(3) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 कमला प्रसाद द्वारा प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 08.05.25 को उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 अलीशेर निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष को रानी की सराय बाईपास रोड के पास से समय करीब 22.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 125/2020 धारा 147, 148, 149, 308, 323, 427, 504, 506 IPC व 7 CLA थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. मु0अ0स0 163/25 धारा 96,351(3) बीएनएस व 5 एम/6 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद, आजमगढ़