मुख्यमंत्री द्वारा आज से 31 अक्टूबर तक चलने वाला संचारी रोग अभियान का किया गया शुभारम्भ

01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2020 तक चलेगा दस्तक अभियान-

आजमगढ़ 01 अक्टूबर 2020– मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी, उ0प्र0 शासन द्वारा वीडियो कन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संचारी रोग अभियान (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2020 तक) का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जायेगा।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जेई/एईएस (जापानी इंसेफेलाइटिस/एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) रोगों से संक्रमण के आंकड़ों की वर्ष 2016 से अब तक की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि 2016 से अब तक बीमारी में सुधार हुआ एवं मृत्यु दर में कमी आयी है। इस रोग से मुख्य रूप से 38 जिले प्रभावित हैं, के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर आयुक्त आजमगढ़, मण्डल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 एके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।