*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना जहानागंजः प्राथमिक विद्यालय से चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 09.05.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी है।

01.थाना जहानागंजः प्राथमिक विद्यालय से चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना-
अवगत कराना है कि दिनांक 07.03.2025 को आवेदक अखिलेश कुमार चौबे S/O श्री राम सुमेर चौबे ग्राम बोहना थाना जहानागंज आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 02.03.2025 को अज्ञात चोरो द्वारा प्रा0 वि0 जहानागंज शि0क्षे0 जहानागंज का विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर 04 बोरी चावल एवं 02 गेहूँ कुछ थाली व बर्तन चुरा ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-85/25 धारा -305/331(4) BNS पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 09.05.25 को उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश उर्फ प्रधान पुत्र राम सरीख निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष को समय 04.00 बजे कोल्हूखोर रोड पर स्टेट बैंक आगे बरम बाबा मंदिर के पास रोड के किनारे बहद ग्राम कोल्हूखोर से पुलिस हिरासत में लेकर मा0 न्याया0 भेजा गया
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 85/25 धारा 305, 331(4) BNS थाना जहानागंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 156/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 367/22 धारा 60 EX. ACT. थाना जहानागंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 163/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 3.मु0अ0सं0 80/2015 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. उमेश उर्फ प्रधान पुत्र राम सरीख निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण-
बरामदगी बेचे गये अनाज व बर्तन के बचे हुये शेष 700/ रुपये व 01 अदद अवैध चाकू
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी, उ0नि0 लाल बहादुर मौर्य, उ0नि0 शिवम त्यागी, हे0का0 दिलीप यादव, का0 सोनू प्रताप गौड़ व का0 अनूप कुमार थाना जहानागंज आजमगढ़