*TV 20 NEWS ll BALLIA: अपर पुलिस अधीक्षक बलिया ‘उत्तरी’ श्री अनिल कुमार झा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण*

प्रेस नोट जनपद बलिया

दिनांक- 13.05.2025

 

👉अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-

 

👉शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-

 

👉अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-

 

👉जवानों को आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्रील का कराया गया अभ्यास-

 

 

आज दिनांक-13.05.2025 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में मंगलवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।

 

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रील का अभ्यास कराया गया, तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में  सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।*

 

सोशल मीडिया सेल

बलिया पुलिस ।