*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना निजामाबादः किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 20.04.25 को वादी द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त अरशद पुत्र किताबु निवासी ग्राम बढ़नपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने भाई बादल के साथ अपहरण कर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 136/25 धारा 140(3),351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त बादल पुत्र किताबु निवासी गन्धुवई (बढ़नपुर)थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध धारा 65(1)/115(2) बीएनएस व 3 /4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण–
कल दिनांक 12.05.25 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बादल पुत्र किताबु निवासी गन्धुवई (बढ़नपुर)थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर से र समय करीब 19.20 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।