*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना – रौनापारः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

वादी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 09.05.25 को समय करीब 14.00 बजे वादी की पुत्री को आरोपी उत्तम सिंह पुत्र अज्ञात निवासी कईता थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर दिनांक 10.05.25 मु0अ0सं0 163/25 धारा 137(2),87 बीएनएस बनाम उत्तम सिंह पुत्र अज्ञात निवासी कईता थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया। अपृहता की बरामदगी दिनांक 12.05.25 को किया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण-
उ0नि0 विवेक सिंह चौकी प्रभारी महुला मय हमराह द्वारा आज दिनांक 13.05.25 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उत्तम सिंह पुत्र अज्ञात निवासी कईता थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष को लाटघाट बाजाहर से करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उत्तम सिंह उपरोक्त को हिरासत पुलिस मे लेकर मा0न्या0 रवाना किया गया।