*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- कोतवालीः अपहरण कर रंगदारी मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना- कोतवालीः अपहरण कर रंगदारी मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास –
अवगत कराना है कि वादी अमन सिंह पुत्र अवनीश कुमार सिंह निवासी मकान नं0-166 मोहल्ला आराजी बाग, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ बदरियाफ्त बता रहे हैं कि अरविन्द कुमार सिंह उर्फ बब्बू पुत्र स्व बलदेव सिंह निवासी ग्राम विजौरा, थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ स्वयं को प्रापर्टी डिलर बताते हुए रनवीर सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के माध्यम से प्रार्थी के सम्पर्क में लगभग तीन वर्ष पूर्व आये तथा जाफरपुर स्थित जमीन दिखवाया गया जिसके कारण उनका प्रार्थी के घर उपरोक्त के सिलसिले में आना-जाना होने लगा। इसी बीच प्रार्थी को कुछ पैसों की जरूरत पड़ गयी तो अरविन्द सिंह से प्रार्थी द्वारा तीन दिन के लिए तीन लाख रूपये ले लिया गया। कुछ मजबूरी के चलते तीन दिन के अन्दर पैसे का भुगतान नहीं कर पाया तो उपरोक्त अरविन्द सिंह द्वारा 10,000 रू प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज माँगना शुरू कर दिया गया। प्रार्थी मजबूर होकर अपनी माँ संगीता सिंह से सारी बात बतायी तो उनके द्वारा अरविन्द सिंह के खाते में अपने खाते से पाँच लाख रूपया दिनांक 18.11.2023 को अदा कर दिया गया। कुछ दिनों बाद पुनः अरविन्द सिंह, रनविजय सिंह, निगम सिंह द्वारा प्रापर्टी डिलींग मे पैसा लगाने हेतु प्रार्थी को पुनः अपने विश्वास मे लिया गया। प्रार्थी उनकी बातों पर विश्वास कर प्रापर्टी डिलिंग मे साझेदारी में लेते हुए भिन्न-भिन्न तारीखों पर जरिये खाता व नकद कुल मिलाकर 22,05,800 रू0 उपरोक्त अरविन्द सिंह, रनवीर सिंह व उनके सहयोगी निगम सिंह तथा उनके परिजनों के के खाते में ले लिया गया। बीच-बीच मे कुछ पैसा उपरोक्त अरविन्द सिह द्वारा प्रार्थी को वापस भी किया गया। दिनांक 05.05.2024 को प्रार्थी के घर छोटा सा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। जिसमें उपरोक्त रनवीर सिह व अरविन्द सिंह व रनवीर सिंह भी आये थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ज्ञात हुआ कि प्रार्थी के घर रखा हुआ बैग गायब हो गया। जिसमें प्रार्थी का हस्ताक्षर किया हुआ चेकबुक, आधार कार्ड व एटीएम रखा हुआ था। उक्त बैग गायब होने के पश्चात रनवीर सिंह अरविन्द सिंह निगम सिंह प्रार्थी द्वारा दिये गये पैसे को वापस न करने की नियत से साजिश करके प्रार्थी को अपने 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर शहर मे स्थित अठवरिया मैदान में बुलाकर जान से मारने का भय दिखाकर अपह्त कर एक कमरे में बन्द कर प्रार्थी को भय में डालकर जबरदस्ती और धनउगाही करने की नियत से उपरोक्त गायब हुये बैग में रखे चेकबुक साइन किये हुए चेक सं0- 95072 पर 4,00000 रु भरवाकर प्रार्थी का जबरदस्ती वीडियो बना लिये तथा धमकी दिये कि यदि किसी से कहोगे और थाने पर जाओगे तो तुम्हे जान से मार दिया जायेगा। उक्त के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 37/25 धारा 34,342,386 भादवि दिनांक 26.1.2025 को पंजीकृत किया गया। यही मेरा बयान है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 13.5.25 को नि0अ0 रफी आलम, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह पुत्र स्व0 बलदेव सिंह निवासी ग्राम बिजौरा थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 60 वर्ष को समय 19.10 बजे थाना हाजा कार्यालय से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अरविन्द कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह पुत्र स्व0 बलदेव सिंह निवासी ग्राम बिजौरा थाना कंधरापुर आजमगढ़ उम्र 60 वर्ष
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 37/25 धारा 34,342,386 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1-नि0अ0 रफी आलम, हे0कां0 लक्ष्मण यादव थाना कोतवाली आजमग