*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा,पांचों विधानसभाओं में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

आजमगढ़ वासियों और सामाजिक संगठनों द्वारा भारतीय सेना की शौर्यता के सम्मान में पांचों विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
19 मई को आज़मगढ़ सदर विधानसभा के रानी की सराय मंडल में आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू सम्मिलित होकर भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस,शौर्य को नमन किया।
19 मई को मुबारकपुर विधानसभा के रोडवेज चौराहा से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल मौजूद रहे।
गोपालपुर विधानसभा में 20 मई को सायं 4 बजे रामसागर चबुतरा बिलरियागंज से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय सम्मिलित होंगे। मेहनगर विधानसभा में 20 मई को सायं 4 बजे लखराव पोखर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज सम्मिलित होंगी। आजमगढ़ विधानसभा में 21 मई को सायं 4 बजे चर्च चौराहा से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू सम्मिलित होंगे। सगडी विधानसभा में 23 मई को सायं 4 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक वन्दना सिंह मौजूद रहेगीं।