*TV20 NEWS || AZAMGHARH : विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ का हुआ समापन,परशुराम स्तोत्रम् का हुआ लोकार्पण, पाठ करके धन्य हुए लोग
आजमगढ़। गोपालगंज के निकट स्थित धनेजदुबे में 16 मई से चल रहा श्री रुद्र महायज्ञ गुरुवार को देर रात तक चले विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक भव्य समारोह में दुर्वासा महामण्डलेश्वर श्री श्री 108 श्री शुभम दास जी महाराज ने प्रसिद्ध कवि पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन द्वारा रचित रजनीकांत तिवारी के स्वर में परशुराम स्तोत्रम् का लोकार्पण किया।
अपने संबोधन में शुभम दास जी महाराज ने पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन के रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके काव्य जन कल्याणकारी हैं। उन्हांने कहा कि परशुराम स्तोत्रम् के पाठ और श्रवण से सुख-शांति मिलेगी।
मानस भ्रमर सुधीर जी महाराज ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, श्री हरि भगवान विष्णु विभिन्न रूप में अवतरित होते हैं। त्रेतायुग में श्रीराम और परशुराम अवतार लेकर प्रभु ने पापियों का नाश कर धर्म की स्थापना की।
पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवत्भक्ति की प्रेरणा दी।
लक्ष्मण दुबे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और स्वागत यज्ञ संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने किया।
इस मौके पर यज्ञाचार्य शतानंद तिवारी, कवि लाल बहादुर चौरसिया लाल, रौनक दुबे, सुभाष तिवारी शास्त्री, रामविनय दुबे, देवेंद्र दुबे, कौशल दुबे, भगवान दुबे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दिनांक 23.05.2025 भवदीय
(सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन)
मो-7275044217