हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 28.05.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना जहानागंजः दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना-
अवगत कराना है कि दिनांक 11.05.2025 को वादिनी मुकदमा थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10/05/2025 को वादिनी दवा लेने चक्रपानपुर गई शाम हो जाने के कारण वादिनी अपनी बहन की बच्ची लेकर सो गई थी, लगभग 2 बजे रात में वादिनी की बहन का देवर बृजेश राजभर पुत्र स्व0 झिन्नक राजभर ग्रा0 शुम्भी आजमगढ़ द्वारा वादिनी को मुंह बंदकर दुसरे स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया, के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 173/25 धारा 64, 352, 351(3) बीएनएस, पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 28.05.2025 को व0उ0नि0 ह्रदयानन्द पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभि0 बृजेश राजभर पुत्र झिन्नक राजभर निवासी सुम्भी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को 01 तमंचा, 01 जिन्दा व खोखा कारतूस .315 बोर के साथ सुम्भी बाजार से समय 7.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 207/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 173/25 धारा 64, 352, 351(3) बीएनएस एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 207/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजभर पुत्र झिन्नक राजभर निवासी सुम्भी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 26 वर्ष