*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत 135 गांवों में वैज्ञानिकों संग किसानों का संवाद*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़
—————————————-
आजमगढ़ 29 मई– कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, महोदय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं तद्क्रम में जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुपालन में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत दिनांक 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक जनपद के समस्त विकास खण्डों में चिन्हित 135 ग्रामों में कृषकों का वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (NBAIM, Mau) के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा/लेदौरा के वैज्ञानिकगण, कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी/क्षेत्रीय कार्मिकों की संयुक्त टीम बनाकर कृषकों के साथ मृदा स्वास्थ्य, फसल उत्पादन तकनीकी, बीज एवं उर्वरक प्रबन्धन, फसलों के कीट-रोग एवं बीमारियों, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा कृषकों के आय में वृद्धि आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।
इस क्रम में आज विकास खण्ड पल्हनी के ग्राम-तमौली, करनपुर, मतौलीपुर, विकास खण्ड-रानी की सराय के ग्राम-मलिकहुसैनपुर, विकास खण्ड-मुहम्मदपुर के रानीपुर रजमो, जगजीवनपुर तथा विकास खण्ड-कोयलसा के कमरूद्दीनपुर, तमरूआ एवं धनसिंहपुर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा/लेदौरा की तीन टीमों द्वारा कुल 09 ग्राम पंचायतों में खरीफ फसलों के उन्नत खेती की तकनीकी के साथ फसल विविधिकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर कृषकों का ज्ञानवर्धन किया गया।
कृषि एवं संवर्गीय विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा उक्त आयोजन में उपस्थित कृषकों बन्धुओं को अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों बन्धुओं की कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निदान बताते हुए सुझाव भी दिये गये।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-29.05.2025——–