थाना-बिलरियागंजः-दुष्कर्म में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 28.05.2025 को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त वीरेन्द्र राजभर पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर निवासी बालमपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को अपने प्रेमजाल मे फंसाकर शादी का झासा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया तथा शादी की बात करने पर अभियुक्त द्वारा अब आनाकानी किया जा रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/25 धारा 69 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 01.06.2025 थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र राजभर पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर निवासी बालमपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गोरिया बाजार से समय करीब 05.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 166/25 धारा 69 बीएनएस थाना बिलरियागंज,जनपद आजमगढ़.थाना बिलरियागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1- वीरेन्द्र राजभर पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर निवासी बालमपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़