*TV20 NEWS || AZAMGHARH : अनियंत्रित कार की टक्कर साइकिल सवार दो छात्राओं की मौत…सुबह कॉलेज जाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम!

जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर नंदी भौजी गांव के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार की सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आंचल यादव (21) निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20) निवासी कूड़ेभार खनियरा, सुबह करीब 8.30 बजे साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज, मईखरगपुर जा रही थीं। जैसे ही वह नंदी भौजी गांव के पास पहुंचीं आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्राओं को 100 सैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां आंचल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अंशिका यादव को लालगंज 100 सैय्या अस्पताल में ही मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उधर, छात्राओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आंचल यादव एवं अंशिका यादव दोनों ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव के निवासी थी और श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मई खरगपुर में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी और दोनों ही साइकिल से आज मौखिक परीक्षा देने जा रही थी। आंचल यादव पुत्री सुरेंद्र यादव चार बहन ममता महिमा करिश्मा में सबसे छोटी थी। इसका कोई भाई नहीं था पिता सुरेंद्र यादव मुंबई में रहकर काम करते हैं। माता धनदेई का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही अंशिका पुत्री लालमुनी भी बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी और मौखिक परीक्षा देने जा रही थी। अंशिका तीन बहन पूनम सुमन में सबसे छोटी थी। इसके एक सुमन की मार्ग दुर्घटना में दो-तीन साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि भाई सुनील मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। पिता लाल मुनी वाराणसी में रहकर किसी दुकान पर काम करते हैं। माता रूमाली का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत लाल गंभीरपुर ने बताया कि चालक व कार को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है ।