थाना-बरदहः- आत्म हत्या के लिए उकसाने वाली 02 अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 13.06.25 को वादी मुकदमा राजनाथ राय पुत्र स्व0 अवधेश राय ग्रा0 मुडहर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मै अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के तहत वर्ष 2015 में ग्रा0 सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ मे आदेश राय पुत्र अलख नरायण राय के साथ किया था। जब से शादी हुई थी तब से मेरी पुत्री को उसके ससुराली जन में पति, सास शारदा देवी पत्नी अलख नारायण राय व उसकी ननद अनीता राय पुत्री अलखनरायण राय व आदेश के मामा विरेन्द्र राय पुत्र मनोकामना राय ग्रा0 मैनपुर द्वारा अनायास दहेज की माँग किया करते थे तथा मेरी पुत्री को गाली गुप्ता देते हुए तरह तरह से प्रताडित किया करते थे, सारी घटना मेरी पुत्री हमसे तथा हमारी पत्नी से बताया करती थी, इसके बाद भी मै सामर्थ अनुसार अपनी पुत्री का सहयोग करता था, इसी क्रम मे दिनांक 11-6-2025 को पुनः उसके ससुराली जन उपरोक्त द्वारा मेरी पुत्री को मारा पीटा गया तथा दहेज के सामान कम देने का ताना मार कर प्रताडित किया गया इस सब घटना से मेरी पुत्री आहत होकर फांसी लगा ली, मेरी पुत्री के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/25 धारा 108/352/115(2)/ 85 BNS व 3/4 DP Act बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से धारा 352/115(2)/ 85 BNS व 3/4 DP Act का लोप किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 14.06.25 को उ0नि0 मनीष सिंह मय हमराह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित दोनों अभियुक्ता 1. अनीता राय पत्नी हेमन्त राय निवासी रायपुर थाना रानी सराय जनपद आजमगढ उम्र 42 वर्ष हाल पता पुत्री स्व0 अलखनारायण ग्राम सोहौली थाना बरदह, आजमगढ़ 2. शारदा देवी पत्नी स्व0 अलखनारायण राय निवासी सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 65 वर्ष को लल्लूगंज चौराहा से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अनीता राय पत्नी हेमन्त राय निवासी रायपुर थाना रानी सराय जनपद आजमगढ उम्र 42 वर्ष हाल पता पुत्री स्व0 अलखनारायण ग्राम सोहौली थाना बरदह, आजमगढ़
2. शारदा देवी पत्नी स्व0 अलखनारायण राय निवासी सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
01. मु0अ0सं0 171/25 धारा 108 बीएनएस थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 मनीष सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 बिहंगल यादव थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3. का0 पवन कुमार थाना बरदह जनपद आजमगढ़