*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-फूलपुरः- झाड़-फूक करने वाला बाबा (ओझा) दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार*

थाना-फूलपुरः- झाड़-फूक करने वाला बाबा (ओझा) दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहासः-
दिनांक 13-06-2025 को द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द था जो दवा-इलाज कराने ठीक नहीं हो रहा था तब मैंने अपनी पुत्री को झाड़-फूक कराने के लिए मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ओझा के पास उसके घर लेकर गई थी अपनी पुत्री को दो दिन दिखाकर अपने साथ अपने घर चली आई। दिनांक 12.06.2025 को पुनः समय करीब रात्रि 08.00 बजे अपने पुत्री को लेकर ओझा के घर गई तो ओझा द्वारा कहा गया कि अपनी लड़की को यही छोड़ दीजिए मैं अपनी लड़की को ओझा के पास छोड़कर चली आई पुनः अपनी लड़की को रात्रि 12 बजे अपनी लड़की को लेकर घर चली आई। आज दिनांक 13.06.2025 को मेरी पुत्री के पेट में दर्द होने लगा तो उसे ओझा के पास पुनः ले जाने के लिए कही तो मेरी पुत्री रोकर कही कि मैं उसके घर नही जाऊँगी ओझा द्वारा कल रात्रि को मेरे साथ रेप किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-297/25 धारा धारा 65 (1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट बनाम मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ (ओझा) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरणः-
दिनांक 13.06.2025 को थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ (ओझा) को टेउंगा मोड़ पावर हाउस तिराहा के पास से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ (ओझा) उम्र करीब 60 वर्ष
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0-297/25 धारा धारा 65 (1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
01. थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द थाना फूलपुर आजमगढ़
02. व0उ0नि0 गंगा राम विन्द थाना फूलपुर आजमगढ़
03. म0उ0नि0 प्रियंका तिंवारी थाना फूलपुर आजमगढ़
04. का0 श्रीकान्त थाना फूलपुर आजमगढ़
05. का0 विशाल गौड़ थाना फूलपुर आजमगढ़
06. म0का0 कृष्णा शुक्ला थाना फूलपुर आजमगढ़