*TV20 NEWS || AZAMGHARH : हरिओम सिंह स्वराज को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया, जलालुद्दीनपट्टी में सम्मान समारोह, हरिओम सिंह स्वराज को बताया गया निष्काम कर्मयोगी*

हरिओम स्वराज को किया गया सम्मानित
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वराज सेना संघ के प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम सिंह स्वराज को उनके पैतृक गाँव जलालुद्दीनपट्टी , बिलरियागंज में आल इंडिया ग्रामीण बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय उप महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय  कुमार पांडेय सरस द्वारा अच्छे कार्यों और प्रशंसनीय समाज सेवा के लिए माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
     इस अवसर पर कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने स्वरचित पुस्तकश्री राम महिमा सागर व श्री परशुराम चालीसा और साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने मोमेंटो व मेडल भेट किया। अपने संबोधन में सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने  उन्हें निष्काम कर्मयोगी बताया और  संजय कुमार पांडेय सरस ने उनके उत्कृष्ट समाजसेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की।
           अपने स्वागत से अभिभूत स्वराज सेना संघ के प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम सिंह स्वराज ने दोनों संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आल इंडिया ग्रामीण बैंक रिटायरीज फेडरेशन और आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को उनकी जब भी जरूरत होगी , वे हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
दिनांक 15/6/2025     भवदीय
(सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन) ( संजय कुमार पांडेय सरस)