*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों का समय हुआ सीमित*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
———————————-
आजमगढ़ 18 जून– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि दिनांक 01 मई 2025 से 30 जून 2025 तक जनपद आजमगढ़ में कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व/कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों/चकबन्दी न्यायालयों तथा राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट का कार्य समय प्रातः 6.30 बजे से अपरान्ह 12.30 तक निर्धारित किया गया था। वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं अधिक तापमान होने के कारण वादकारियों के हित को देखते हुए प्रातः 08ः30 बजे से प्रातः 10ः30 बजे तक ही न्यायालय का कार्य संचालित किया जाय। समस्त पीठासीन अधिकारी उक्त का अनुपालन सुनिश्चित करें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-18.06.2025——–