*TV20 NEWS || AZAMGHARH : सिधारी नवनिर्मित पार्क में योग दिवस की जागरूकता*

प्रेस विज्ञप्ति

प्रकाशनार्थ

सिधारी नवनिर्मित पार्क में योग दिवस की जागरूकता

आगामी 21 जून विश्व योग दिवस की जागरूकता को लेकर योग मंच द्वारा योगगुरु देवविजय यादव की अध्यक्षता में नवनिर्मित पार्क सिधारी पर लोगों को योग की बारीकियां सिखाई गई इस दौरान योगगुरु देवविजय यादव ने बताया की आज के भाग दौड़ भरी हुई जिंदगी में योग बहुत ही जरूरी है योग प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है जो हमे हमारी भारतीय परंपरा से विरासत में मिला है योग न केवल अमूल्य धरोहर है,अपितु स्वस्थ रहने के लिए एक अनमोल उपहार भी है जो मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाता है यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन शैली को आनंदमय बनाने की कला भी है
शरीर का मन से और मन का आत्मा से और आत्मा का परमात्मा से जुड़ना योग कहलाता है
उन्होंने बताया की अपने दिनचर्या में योग का समावेश करना चाहिए इससे दिनचर्या अच्छी होगी और जब दिनचर्या अच्छी होगी तो पूरी जीवन शैली अच्छी होगी। इसी क्रम में योग प्रशिक्षक सतंजय ने कहा कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए योग मंच के समस्त साधक तन मन धन से पूरे जोश जुनून के साथ लगे हैं योग मंच का प्रयास है कि आम जनमानस को निशुल्क योग की बारीकियां सीखने को मिले।

देवविजय
योग मंच आजमगढ़
9455323732