*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना बिलरियागंजः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार*

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 26.06.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

 

01.थाना बिलरियागंजः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

संक्षिप्त विवरण-

अवगत कराना है कि दिनांक 22.06.25 को आवेदिका ग्राम विन्दवल थाना विलरियागंज आजमगढ उपस्थित थाना आकर प्रा0पत्र दिया कि वादिनी की लड़की उम्र लगभग 15 वर्ष को लट्ठा राजभर पुत्र नन्दु राजभर निवासी ग्राम पो0 विन्दवल थाना बिलरियागंज द्वारा रात्रि 8 वजे फोन द्वारा बातचीत कर बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया, के सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 214/25 अन्तर्गत धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी और पीडिता उपरोक्त को बरामद किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरणः-

दिनांक- 26.06.2025 को उ0नि0 अक्षयदीप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त लट्ठा राजभर उर्फ सौतार राजभर पुत्र नन्दू राजभर निवासी बिन्दवल थाना बिलरियागंज आजमगढ

को समय 09.15 बजे हारीपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग –

1-मु0अ0सं0 214/25 अन्तर्गत धारा 87/137(2) बीएनएस थाना बिलरियागंज आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

1. लट्ठा राजभर उर्फ सौतार राजभर पुत्र नन्दू राजभर निवासी बिन्दवल थाना बिलरियागंज आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1- सुनील कुमार दुबे थानाध्यक्ष बिलरियागंज आजमगढ़

2- उ0नि0 अक्षयदीप सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

3- का0 स्वातेश कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

4- का0 अतुल सिंह यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़