*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना रौनापारः ग्राम छपिया में हुई मारपीट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद*
थाना रौनापारः ग्राम छपिया में हुई मारपीट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद ।
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –
अवगत कराना है कि वादिनी श्रीमती माधुरी देवी पत्नी रामसरीख यादव साकिन छपिया जोकहरा थाना रौनापार आजमगढ के लिखित प्रार्थना पत्र कि दिनांक 25.06.25 को समय करीब 10.30 बजे वादिनी अपने बगीचे मे साफ सफाई कर रही थी कि पैमाइश के द्वारा लगाई गयी पत्थर को प्रतिवादीगण द्वारा उखाड़ना तथा वादिनी द्वारा मना करने पर माँ बहन की गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व अभियुक्त रामधन यादव द्वारा अवैध कट्टा लेकर वादिनी उपरोक्त के ऊपर तान देना व जान से मारने की धमकी देने सम्बन्ध मे दाखिल किया कि दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 25.06.25 को मु0अ0सं0 248/25 धारा 115(2),352,351(3), 326(e) बी.एऩ.एस. बनाम 1. रामधन यादव पुत्र पूनवासी यादव 2. रेखा देवी पत्नी रामधन यादव 3. पूनवासी यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासीगण ग्राम छपिया थाना रौनापार आजमगढ़ के पंजीकृत कराया गया है। जिसमे अभियुक्त रामधन यादव पुत्र पूर्नवासी निवासी ग्राम छपिया जोकहरा थाना रौनापार आजमगढ की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 26.06.25 को उ0नि0 विवेक सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामधन यादव पुत्र पूर्नवासी निवासी ग्राम छपिया जोकहरा थाना रौनापार आजमगढ उम्र 38 वर्ष को ग्राम जोकहरा कुटिया से समय करीब 01.00am बजे को एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 248/25 धारा 115(2),352,351(3), 326(e) बी.एऩ.एस. व 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 248/25 धारा 115(2),352,351(3),326(e) बी.एऩ.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 94/15 धारा 3/25आर्म्स एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 173/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
1- रामधन यादव पुत्र पूर्नवासी निवासी ग्राम छपिया जोकहरा थाना रौनापार आजमगढ उम्र 38 वर्ष ।
बरामदगी-
1-एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 विवेक सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2. का0 राहुल यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
3. का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
4. का0 दिलीप कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।





