*TV20 NEWS || AZAMGHARH : जिला मजिस्ट्रेट के सतत् पर्यवेक्षण में तीन मामलों में तीन गैंगेस्टर अभियुक्तों को गैंगेस्टर न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
———————————-
जिला मजिस्ट्रेट के सतत् पर्यवेक्षण में तीन मामलों में तीन गैंगेस्टर अभियुक्तों को गैंगेस्टर न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया
आजमगढ़ 26 जून- जिला मजिस्ट्रेट श्री रविन्द्र कुमार के सतत् पर्यवेक्षण में अभियोजन के प्रयासों से तीन मामलों में तीन गैंगेस्टर अभियुक्तों को मा0 गैंगेस्टर न्यायालय द्वारा थाना निजामाबाद के मामले में गैंगेस्टर अभियुक्त राज बहादुर उर्फ श्याम बहादुर को 02 वर्ष की सजा तथा 10000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। थाना जीयनपुर के मामले में गैंगेस्टर अभियुक्त श्यामनरायन सिंह को 03 वर्ष 09 माह की सजा तथा 5000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। थाना मुबारकपुर के मामले में गैंगेस्टर अभियुक्त इनामुलहक को 01 वर्ष 6 माह की सजा तथा 5000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-26.06.2025——–





