*TV20 NEWS || AZAMGHARH : वरिष्ठ सहायक मो. इस्माइल, ज्योति स्वरूप व सुरेश श्रीवास्तव सेवा निवृत्त, कलेक्ट्रेट परिवार ने दी गरिमामयी विदाई, धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया सम्मान*
आज दिनांक 30-06-025 को कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में कार्यरत वरिष्ठ सहायक
1- मो0 इस्माइल, 2- ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, 3- सुरेश श्रीवास्तव
अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुए. उनकी सेवा निवृत्ति के पश्चात सायंकाल संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के कक्ष में सुशील कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट आजमगढ़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिवार की तरफ से औपचारिक विदाई दी गई. उक्त अवसर पर अशोक कुमार तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रवीण कुमार राय, अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव मंत्री के साथ- साथ विपुल सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, उदय प्रताप, अफरोज अहमद, प्रशांत कुमार, चंद्रेश यादव, नीतीश, सत्येंद्र, संतोष श्रीवास्तव आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर सेवा निवृत्त कर्मचारी बंधुओं का सम्मान माल्यार्पण कर एवं धार्मिक पुस्तक भेट कर किया गया.
मंत्री,
उ0 प्र0 मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, शाखा आजमगढ़