*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना अहरौला: दो स्थानों पर भीम राव अम्बेडकर जी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार*
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 10.07.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना अहरौला: दो स्थानों पर भीम राव अम्बेडकर जी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना
(A) दिनांक 04.07.2025 को वादिनी ग्राम प्रधान सुशीला पत्नी राजकुमार ग्राम प्रधान पूरबपट्टी न्याय पंचायत भीमलपट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि ग्राम पंचायत पूरब पट्टी के अम्बेडकर पार्क मे बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडक जी की प्रतिमा ग्राम वासियों के सहयोग से 10 साल पहले लगवायी गयी थी, जिसको दिनांक 04.07.025 रात लगभग 1 बजे के बाद अराजक तत्वों द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 256/25 धारा 298 बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
(B)….
दिनांक 04.07.2025 को आवेदक राधेश्याम पुत्र रामकिशुन (ग्राम प्रधान के लड़के) निवासी ग्राम खादारामपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि मेरी ग्रामसभा मे स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति को दिनांक 3/4.7.2025 की रात मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया, वादी की तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 257/25 धारा 298 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1. अभिषेक यादव उर्फ तूफानी पुत्र रामबली यादव निवासी भीमलपट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. त्रिवेणी यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी किठाये थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 3. धीरज कुमार पुत्र हरीराम निवासी बेलवा विशुनपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 4. संतोष कुमार यादव पुत्र रामहरी यादव निवासी सिकन्दरपुर थाना तहबरपुर आजमगढ़ 5. एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया ।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 10.07.2025 को उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त धीरज कुमार पुत्र हरीराम निवासी बेलवा विशुनपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को अण्डरपास खादारामपुर के पास से समय करीब 09.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1-मु0अ0सं0 256/25 धारा 298/61(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 257/25 धारा 298/61(2) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1- धीरज कुमार पुत्र हरीराम निवासी बेलवा विशुनपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण……….
1-उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा मय हमराह का0 विशाल सोनकर व का0 अश्वनी कुमार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।





