थाना- बरदहः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 21.06.25 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनाकं 19.06.2025 तो समय शाम करीब 5.00 बजे मेरी पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गयी है। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 176/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 11.07.25 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से अपह्रता व प्रकाश में आये अभियुक्त साहिल पुत्र नौशाद ग्राम खम्हौली थाना बरदह, आजमगढ़ को समय 10.00 बजे जिवली से गिरफ्तार किया गया। अपह्ता के बयान व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1),87,89 बीएनएस व धारा 5(L) /6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1-साहिल पुत्र नौशाद ग्राम खम्हौली थाना बरदह, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 176/2025 धारा 65(1),87,89,137(2) बीएनएस व धारा 5(L) /6 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. का0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3. म0आ0 प्रीती पटवा थाना बरदह, आजमगढ़





