*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ मंडल में मनाया गया राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस, सैकड़ों मछुआरों ने लिया भाग*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————-
आजमगढ़ 11 जुलाई– दिनांक 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 10 जुलाई, 2025 को मत्स्य विभाग आजमगढ़ के तीनों जनपदों द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल के तीनों जनपदों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद आजमगढ़ में 60 मऊ में 25 एवं बलिया में 50 मत्स्य पालकों/मछुआरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित गोष्ठी में मत्स्य पालकों/मछुआरों को सहकारी समिति के गठन एवं विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
मौके पर मत्स्य पालकों के मछुआ दुर्घटना बीमा एवं एन0एफ0डी0पी0 पर रजिस्टेªशन किये गये तथा इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों को मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड वनवाने हेतु कार्यवाही की गयी एवं मत्स्य कृषकों का उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर आजमगढ़ में उप निदेशक मत्स्य डा0 आर0के0 गौड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण आजमगढ़ श्री रामनारायण तिवारी, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक श्री दिनेश कुमार गुप्ता, मत्स्य निरीक्षक श्री पवन कुमार यादव, श्री मनोज कुुमार एवं श्री अभिषेक कुमार यादव कनिष्ठ सहायक तथा जन सेवा केन्द्र प्रभारी आजमगढ़ श्री अरविन्द चौहान एवं निषाद पाटी के जिलाध्यक्ष श्री चंन्द्रभान निषाद, युवा मोर्चा जिलाअक्ष्यक्ष श्री अंगद निषाद, सलाहाकार ऐडवोकेट श्री संजय निषाद, संयोजक श्री अनिल निषाद एवं निषाद पाटी महासचिव श्री मोनू निषाद आदि उपस्थित रहें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-11.07.2025——–






