*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना – जीयनपुरः गैर-इरादत्तन हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना – जीयनपुरः गैर-इरादत्तन हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 10.07.2025 को आवेदक गनपत राजभर पुत्र बिरजू राजभर ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ की पुत्री घर से बाहर रात्रि समय करीब 9.00 बजे वर्तन धो रही थी उसी समय विपक्षी अनुज राजभर आवेदक की पुत्री के साथ छेड़खानी की गयी, आवेदक की पुत्री चिल्लाने लगी तो वह भाग गया आवेदक ने अपने घर अनुज राजभर को बुलाया और दो थप्पड मारा कि ऐसा तुमने क्यो किया उसी बात पर नाराज होकर गांव के पड़ोसी त्रिपुरारी राजभर पुत्र बालकिशुन, अनुज राजभर पुत्र बालकिशुन, कल्लू राजभर पुत्र बालकिशुन, रूग्द्दी देवी पत्नी बालकिशुन, जशवन्ती राजभर पुत्री बालकिशुन नि0गण ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जपनद आजमगढ आवेदक के घऱ में घुसकर लाठी डण्डा ईट पत्थर से गाली देते हुए आवेदक की पत्नी व पिता बिरजू राजभर व माँ कलावती देवी एवं आवेदक को मारने लगे । आवेदक के पिता को गम्भीर चोट आ गयी जिन्हें ईलाज के लिए प्राईवेट डाक्टर छपरा सुल्तानपुर ले गये दवा इलाज कराया गया आवेदक अपने पिता को ईलाज के बाद लेकर घर चले आये पिता को गम्भीर चोट लगने के कारण घर पर ही लगभग 3.00 बजे भोर में आवेदक के पिता की मृत्यु हो गयी प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 267/2025 धारा 3(5)/74/333/115(2)/352/125/105 BNS बनाम 1. त्रिपुरारी राजभर पुत्र बालकिशुन 2. अनुज राजभर पुत्र बालकिशुन 3. कल्लू राजभर पुत्र बालकिशुन 4. रूग्द्दी देवी पत्नी बालकिशुन 5 जशवन्ती राजभर पुत्री बालकिशुन नि0गण ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जपनद आजमगढ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 रतन सिंह पटेल चौकी प्रभारी ईमिलिया द्वारा सम्पादित की जा रही है । विवेचना के क्रम में ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 12.07.2025 को उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. त्रिपुरारी राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन नि0 ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष 2. अनुज राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन नि0 ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 18 वर्ष को शेखमौली करतारपुर पंचायत भवन के पास रोड के किनारे से समय करीब 07.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल डण्डा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. त्रिपुरारी राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन नि0 ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष
2. अनुज राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन नि0 ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 18 वर्ष
बरामदगी का विवरणः- अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 267/2025 धारा 3(5)/74/333/115(2)/352/125/105 BNS थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रतन सिंह पटेल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 सत्यप्रकाश सरोज थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 ज्ञानेन्द्र गुप्ता थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4 का0 अर्जून प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 रानू सैनी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़






