*TV 20 NEWS || AMBEDKAR NAGAR : अम्बेडकरनगर के प्रवीण गुप्ता को मिला “उत्तर प्रदेश रत्न” सम्मान

अम्बेडकरनगर। जनपद के युवा आइकॉन प्रवीण गुप्ता को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य समारोह में “उत्तर प्रदेश रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत के रूप में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

प्रवीण गुप्ता इससे पहले भी विवेकानंद युवा पुरस्कार, रेड क्रॉस सेवा पदक और पर्यावरण योद्धा सम्मान जैसे कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। उनके कार्यों ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में युवाओं के लिए एक नई मिसाल पेश की है।

सम्मान प्राप्ति पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व युवाओं ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

Slot
VIRAL88