*TV20 NEWS || AZAMGHARH: राज सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) का जिला अध्यक्ष*

राज सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) का जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री राज सिंह को
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) आजमगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत जनपद के सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर समर्थकों और शुभचिंतकों के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत वार्ता में राज सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के बीच जाकर अपने संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।संगठन समाज के जो भी दबे कुचले, पिछड़े लोग हैं तथा जो भी प्रतिभाएं हैं और कमजोर हैं उनको निखारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। संगठन समाज का शैक्षणिक और सामाजिक स्तर सुधारने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा।
मेरे जैसा सामान्य कार्यकर्ता को क्षत्रिय महासभा का जिला अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभ विक्रांत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,रजत सिंह,हर्ष सिंह,पीयूष सिंह,रोहित सिंह,अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot