ग्राम कसड़ा आइमा से होकर अमलोनी जाने वाली सड़क पर थोड़ी ही बारिश होने पर सड़क पर काफी ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाता हैं जिसके कारण आने जाने वाले सभी राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है अक्सर लोग फिसल फिसल कर गिरते रहते हैं जिसके कारण हाथ,कमर फैक्चर होते रहते है साथ ही साथ स्कूल जाने वाले छात्र,छात्राओं,बुजुर्ग,बीमार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,PWD विभाग को सूचना दी गई कि सड़क की ऊंचाई 1 से डेढ़ फीट ऊपर कर दिया जाय ताकि बारिश का पानी सड़क से निकल जाए और समस्त राहगीरों को आवागमन में हो रही बाधा दूर हो सके सूचना उपरांत PWD विभाग आज एक साल से कार्य योजना में शामिल कर जल्द सड़क ऊंचा करने का आश्वासन देते है पर सड़क ऊंचा आज तक नहीं किए जिसके कारण जन समस्या बनी हुई है,
आप सभी से सादर निवेदन है कि इस सूचना को अपने स्तर से प्रकाशित करे ताकि PWD विभाग K अध्ययन शीघ्र अति शीघ्र इस तरफ जाए और सड़क को ऊंचा कर बना दे ताकि जनता को हो रही परेशानियों दूर हो सके।
धन्यवाद🙏निवेदक जनक यादव पुत्र फूलचंद यादव
ग्राम गोडइत पट्टी,ग्राम पंचायत कसडा आइमा ब्लॉक अजमतगढ़,थाना जीयनपुर तहसील सगड़ी जनपद आजमगढ़
संपर्क क्रमांक 9651808585





