*TV20 NEWS || AZAMGHARH : बछवल गाँव में भूमि विवाद ने ली हिंसक मोड़, ग्राम प्रधान पर मारपीट और अपशब्दों का आरोप, सीताराम यादव के खेत जोतने पर हुआ विवाद*

ग्राम सभा बछवल में हाल ही की एक घटना ने पूरे गाँव को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

माननीय प्रधान श्री मनोज यादव, जो इस ग्राम सभा के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उनसे यह अपेक्षा रहती है कि वे हर व्यक्ति के साथ न्याय करें, विवादों से बचें और शांति बनाए रखें। लेकिन हाल ही में जो घटना घटी, वह न केवल इस पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि पूरे गाँव के लिए शर्मनाक है।

प्रश्न यह है – जब अशोक यादव जी ने अपना खुद का खेत वैध रूप से श्री सीताराम यादव को उपयोग के लिए दिया है, तो उसमें किसी और को दखल देने का अधिकार कैसे मिल सकता है?

आज जब सीताराम यादव अपने खेत की जुताई करने गए, तो उन्हें न केवल रोका गया, बल्कि उनके साथ और उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई। यह घटना एक वीडियो में कैद हुई है, जिसमें प्रधान मनोज यादव द्वारा सीताराम जी को अपशब्द कहे जाते दिख रहे हैं — जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

आज सीताराम यादव और उनका परिवार घायल हैं, उनका अपराध सिर्फ इतना है कि उन्होंने कानूनी रूप से मिला खेत जोतने की कोशिश की।

यह मामला अब सिर्फ ज़मीन का नहीं है, यह बात है – गाँव की गरिमा, शांति और नेतृत्व के चरित्र की।

🙏 हम सभी ग्रामवासी प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

गाँव में अगर प्रधान ही शांति की जगह झगड़े को बढ़ावा दें, तो आम नागरिक कहां जाए?

बछवल बोलेगा — अब अन्याय नहीं सहेंगे।

#न्याय_चाहिए #बछवल_की_आवाज़ #गाँव_की_शांति #PradhanKiJimmedari #SayNoToViolence
#follower #highlight