*TV20 NEWS || LUCKNOW: उप्र में फर्जी दूतावास के बाद… अब फेक इंटरनेशनल पुलिस गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार!
ये लोग जनता को मूर्ख बनाने के लिए जाली दस्तावेज दिखाते थे। ताकि लोगों पर दवाब बनाकर उन्हें अपने काबू में किया जा सके। इन दस्तावेजों में विभिन्न मंत्रालयो से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट शामिल होते थे। जैसे जनजातीय मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय शामिल हैं।अधिक दबाव और मूर्ख बनाने के लिए कहते थे कि हमारी एक शाखा यूके में भी है। ये ठग अपना संबंध इंटरपोल, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जोड़कर दिखाते थे। भरोसा जीतने के बाद शुरू होता था, लोगों को ठगने का काम। इसके बाद गैंग के सदस्य कहते कि हम लोग लोकसेवक हैं और अपनी वेवसाईट www.intlpcrib.in के माध्यम से लोगो से डोनेशन के रूप मे पैसा लेने का काम कर रहे थे। इस वेबसाईट पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रदर्शित करते थे व अपने आप को एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था बताते थे। यह लोग अपने पास प्रेस के आई कार्ड अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आईकार्ड एवं विभिन्न संस्थाओ के आईकार्ड, मोहर आदि लोगो को बेवकूफ बनाने एव उनको प्रभाव मे लेने के लिये रखते थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है।